अनार खाने के फायदे और नुकसान


अनार खाने के फायदे और नुकसान


अनार एक तरह का सुपर फ़ूड है। अनार के फल, फूल, पत्ती सभी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और खनिजों की खान है। अनार त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और कैंसर जैसे घातक बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। अनार के रस पीने से शरीर की प्रतिशा प्रणाली मजबूत होती है। हालांकि अनार किसी गंभीर बीमारी को ठीक नहीं करता है उसके लिए चिकिस्तक की दवाइयों की आवश्यकता होती है। शायद बहुत से लोगो को अनार के फायदे के बारे के पता नहीं होगा, इसलिए इस लेख में आपको अनार के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

खून यानी हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आयरन (लोहा) आवश्यक होता है। आयरन की कमी, एनीमिया का एक मुख्य कारण है।


आयरन से युक्त होने के अलावा, अनार कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और कई अन्य विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध है। इसीलिए हीमोग्लोबिन के कमी में यह लाभदायक होता है।


100 ग्राम अनार में लगभग 0.3 मिलीग्राम आयरन होता है।


अनार में अच्छी मात्रा में मौजूद विटामिन सी, हमारे शरीर को इस में मौजूद लोहे को अवशोषित करने में मदद करता है क्योंकि विटामिन सी लौह चयापचय के लिए आवश्यक होता है।

अनार के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।


अनार मे पाए जाने वाले तत्वों की सूची 


क्रमांकअनार में पाये जाने वाले तत्वमात्रा 1:एनर्जी4%  2:एल्लेर्जिक एसिड3% 3:एंटीऑक्सीडेंट  4:कार्बोहाइड्रेट14% 5:पॉली अनसेचुरेटेड फेटी एसिड (टोटल फैट)6%  6:डाइटरी फाइबर11% 7:प्रोटीन3% 8:कैल्शियम1% 9:फास्फोरस5% 10:पोटेशियम5% 11:फॉलिक एसिड – 12:विटामिन A, C, E, K0%, 17%, 4%, 14% 13:राइबोफ्लेविन4% 14:थायमिन5.5% 15:आयरन4%

ऊपर लिखी सूची में वे सभी तत्व बताये गये हैं जो कि अनार में पाए जाते हैं. अनार सर्वाधिक रक्त को बढ़ाने के लिए खाया जाता हैं. यह ध्यान रखे अनार का पूरा एक फल खाना चाहिये क्यूंकि अनार के सभी दाने गुणकारी हो जरुरी नहीं इसलिए इसे आधा या मिल बाँट कर ना खायें. एक पुरे अनार का सेवन करें. यह शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं इसलिए इसे रोजाना फल या रस के रूप में खायें.

अनार या किसी भी फल का रस फ्रेश बनाकर खाना ज्यादा हितकारी होता हैं. बाजार के जूस में मिलावट के साथ हानिकारक तत्व भी हो सकते हैं. आप कोशिश करें तो व्यस्त जीवन में भी अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं. इसे रोजाना सलाद के रूप में या ब्रैक फ़ास्ट में खायें. कई गुणों के इस फल को विस्तार से जाने.

अनार खानेका फायदे क्या हैं ? 

अनार के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है।


हड्डिया मजबूत करने में – हड्डियों और जोड़ो के दर्द की परेशानी की समस्या से परेशान है तो अनार का सेवन करना शुरू कर दे। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम होता है। जिनको आर्थराइटिस की समस्या उनके लिए भी अनार का सेवन करना चाहिए। अनार का सेवन रोजाना करे और हड्डियों मजबूत करें।


इम्युनिटी बढ़ाना – अनार में अच्छी मात्रा में एंटी बायोटिक, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल गुण होता है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इम्युनिटी मजबूत होने से बीमारियों का जोखिम नहीं रहता है।


गर्भावस्था में अनार के फायदे – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाती है। अनार का रस गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो गर्भावस्था अपरा की रक्षा करता है।


अनार के फायदे बालो के लिए – अनार में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होता है जो स्कैल्प में रक्त संचार को संतुलित करता है। उलझे, रूखे, बेजान बालो को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि बालो के झड़ने की समस्या है तो अनार के जूस का सेवन करे। अनार बाल को चमकदार व सूंदर बनाता है। अनार बालो को अच्छी मात्रा में विटामिन और पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। अनार का हेयर मास्क प्रयोग करे बालो के लिए अच्छा होता है। योगर्ट के साथ अनार का रस मिलाकर पैक तैयार कर ले व बालो पर लगा ले। इससे बाल के जड़ को मजबूती मिलेगी साथ में बाल गिरना कम हो जाता है

त्वचा के लिए अनार के फायदे – अनार त्वचा के कई तरह की समस्या को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन सी व एंटीऑक्सीडेंट होता है। अनार कोलेजन को बढ़ाकर त्वचा पर समय से पहले झुर्रिया को आने से रोकता है। इसके अलावा कील-मुंहासे और दाग-धब्बो को दूर करने में मदद करता है। यदि अनार का सेवन रोजाना करते है तो त्वचा पर अच्छा रहता है। त्वचा रूखी है या तैलीय है अनार दोनों तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अनार त्वचा की मॉइस्चराइजर को प्रदान करता है। त्वचा पर कील-मुंहासे की समस्या है तो अनार को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।


किडनी की पथरी के लिए अनार – अगर किडनी की समस्या या पथरी है तो उनको चिकिस्तक से बात करनी चाहिए अनार कितनी मात्रा में सेवन करना है ताकि किडनी की समस्या से थोड़ा आराम मिल सके। अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होता है जो शरीर को मजबूत करता है।


वजन कम करने के लिए – वजन कम करने के लिए अनार बहुत फायदेमन्द होता है। अनार में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह मोटापा कम होने लगता है। कुछ शोध के अनुसार अनार की पत्तिया भी मोटापा कम करने में सहायता करती है।

अनार के नुकसान क्या हैं ? 


किसी भी फल के अगर गुण हैं, तो अवगुण भी होते हैं. वैसे ही अनार के भी अवगुण हैं. इन्हें अवगुण नहीं कह सकते हैं लेकिन कुछ विशेष लक्षणों के चलते इसका सेवन करना हानिकारक हो सकता है.


अनार का अत्यधिक मात्रा में लेने से गैस की समस्या हो सकती है।


जिन लोगो को खांसी की समस्या हो रही है, उनको अनार नहीं खाना चाहिए।


जिन लोगो को अनार का सेवन करने से एलर्जी है उनको त्वचा पर खुजली व रेशेज होती है। इसलिए उन लोगो का अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।


यदि कोई व्यक्ति बीपी की दवा लेता है तो उनको अपने चिकिस्तक से पूछना चाहिए की अनार का सेवन करना या नहीं।


जो लोग डाइट कर रहे है उनको अधिक अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।


कुछ विशेष दवाएं होती है जिनके साथ अनार लेने से शरीर पर हानिकारक परिणाम होता है।

हमारी अंतिम राय !

अगर अनार के सेवन से स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो अपने नजदीकी सामान्य चिकिस्तक से संपर्क करें।


हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है। 


Post a Comment

0 Comments