PM CARES Fund: Govt appoints Industrialist Ratan Tata as Trustee hindi

 

PM CARES Fund: Govt appoints Industrialist Ratan Tata as Trustee hindi



Ratan Tata को पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी बनाए गए

दिग्गज भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा  को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिपोर्ट के PMN ने  उन्हें पीएम केयर फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है.


जीवन परिचय


ratan tata birthday

जन्म: 28 दिसंबर 1937, सूरत

कैरियर/व्यवसाय/पद: टाटा संस के सेवामुक्त चेयरमैन

रतन टाटा एक  भारतीय उद्योगपति और टाटा के सेवामुक्त चेयरमैन हैं। वे  1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया परन्तु वे अभी भी टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए हैं। वह टाटा ग्रुप के सभी प्रमुख कम्पनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा टी, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के भी अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने नई  ऊंचाइयों छुआ और समूह का राजस्व भी कई गुना बढ़ा।

Ratan Tata को पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी बनाए गए

कैरियर

भारत लौटने से पहले रतन ने लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, में जोन्स और एमोंस में कुछ समय कार्य किया। उन्होंने टाटा ग्रुप के साथ अपने करियर की शुरुआत सन 1961 में की। शुरुआती दिनों में उन्होंने टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर कार्य किया। इसके बाद वे टाटा ग्रुप के और कंपनियों के साथ जुड़े। सन 1971 में उन्हें राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। 1981 में उन्हें टाटा इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष बनाया गया। सन 1991 में  टाटा ने ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया और रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

रतन के नेतृत्व में टाटा समूह ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उनके नेतृत्व में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने पब्लिक इशू जारी किया और टाटा मोटर्स न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया। सन 1998 में टाटा मोटर्स ने पहली पूर्णतः भारतीय यात्री कार – टाटा इंडिका – को पेश किया। तत्पश्चात टाटा टी ने टेटली, टाटा मोटर्स ने ‘जैगुआर लैंड रोवर’ और टाटा स्टील ने ‘कोरस’ का अधिग्रहण किया जिससे टाटा समूह की साख भारतीय उद्योग जगत में बहुत बढ़ी। टाटा नैनो – दुनिया की सबसे सस्ती यात्री कार – भी रतन टाटा के ही सोच का ही परिणाम है।

रतन टाटा की नेटवर्थ (Ratan Tata Net Worth)

सबसे पहले बात करें उनकी नेटवर्थ (Net Worth 2022) की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा के पास कुल 7416 करोड़ रुपये की संपत्ति है।



Post a Comment

0 Comments